फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘पंजाब न भुल्लियो’ की अभिनेत्री अनन्या चड्ढा और गुरप्रीत कौर चड्ढा ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

पंजाबी फिल्म ‘पंजाब न भुल्लियो’ की अभिनेत्री अनन्या चड्ढा और पंजाबी फिल्म अभिनेत्री गुरप्रीत कौर चड्ढा बुधवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने गुरु घर में अरदास में शामिल होकर हुकमनामा श्रवण किया और गुरबाणी कीर्तन सुना। इसके बाद सूचना केंद्र में सूचना अधिकारी सरबजीत सिंह ने दोनों अभिनेत्रियों को धार्मिक पुस्तकों का सेट भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मन्नी बोपाराय के निर्देशन में बनी पंजाबी फिल्म ‘पंजाब न भुल्लियो’ 12 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में इशप्रीत सिंह, अनन्या चड्ढा, महाबीर भुल्लर, टाइगर हरमीक, निर्मल ऋषि और शिवेंद्र महल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें