फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन न्यूज: वैष्णव तिलक और चांदी के मुकुट से सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शन कर भक्त बोले- जय श्री महाकाल

Thu, 19 Nov 2026 07:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का दिव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराकर वैष्णव तिलक से विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित होने के बाद बाबा महाकाल ने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत अर्पित किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराई गई। गुरुवार के श्रृंगार की खास बात यह रही कि बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक से श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को भस्म रमाई गई और भक्तों को उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन हुए। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। ईशांत शर्मा समेत 10 क्रिकेटरों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा समेत 10 क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की आरती में शामिल होकर दर्शन किए। दर्शन करने वाले खिलाड़ियों में ईशांत शर्मा, प्रियांश आर्य, विजय दहिया, दिग्वेश राठी, सुयश शर्मा, मयंक रावत, यश धूल, अनुज रावत, केशव दबास और मयंक यादव शामिल रहे। इस दौरान कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त आभिलाष मिश्रा ने क्रिकेट खिलाड़ियों से शिष्टाचार भेंट की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाड़िया ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत और सत्कार किया। महाकाल मंदिर में आरती का समय भक्तों की सुविधा के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग समय पर आरती और पूजन किया जाता है। भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक दद्योदक आरती (बालभोग) : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक भोग आरती : सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक संध्या आरती : शाम 6:30 से 7:15 बजे तक शयन आरती : रात 10:30 से 11:00 बजे तक महाकाल मंदिर हेल्पलाइन नंबर श्री महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी दर्शन, आरती, पूजन और दान संबंधी जानकारी के लिए श्रद्धालु 24 घंटे हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर: 18002331008 अन्य संपर्क नंबर: 0734-2559272, 0734-2559275, 0734-2559276 और 0734-2559277।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें