फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महाकाल की भस्म आरती में दिखा दिव्य स्वरूप, भस्म और चंदन से बनाया मुखारविंद; श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sat, 26 Sep 2026 07:37 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंज उठा। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।

पढ़ें: एमपी में मानसून की विदाई से पहले मूसलधार बारिश: चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, दो जिलों के स्कूल में छुट्टी इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराई गई। आज के श्रृंगार की विशेषता रही कि शिवलिंग पर भस्म और लाल सिंदूर/चंदन से भगवान शिव का मुखारविंद बनाया गया। इसमें त्रिनेत्र, तिलक और मूंछों का आकर्षक स्वरूप दर्शनीय रहा। शिवलिंग के शीर्ष पर चांदी का मुकुट/छत्र सजाया गया। बाबा महाकाल को पीले वस्त्र और चुनरी धारण कराई गई तथा गेंदे और गुलाब के फूलों की मालाओं से श्रृंगार किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करते रहे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। आरती का समय भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक दध्योदक आरती: सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक भोग आरती: सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक संध्या आरती: शाम 7:00 से 7:45 बजे तक शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा। महाकालेश्वर मंदिर हेल्पलाइन: 18002331008 महाकाल दर्शन, आरती, पूजन, दान सहित मंदिर से संबंधित सभी जानकारी 24×7 इन नंबरों पर प्राप्त की जा सकती है:
0734-2559272, 2559275, 2559276, 2559277

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें