फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकालेश्वर भस्म आरती: एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दर्शन

Thu, 05 Nov 2026 06:58 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी पर भगवान का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर वैष्णव तिलक लगाया गया। इसके बाद चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराकर भस्म रमाई गई। बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पुजारी-पंडों ने गर्भगृह में स्थापित देवी-देवताओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया और कपूर आरती की गई।

ये भी पढ़ें- उज्जैन: भस्म आरती में महाकाल का शृंगार देख भक्त रह गए दंग, भांग से टीका बनाकर फूलों से सजाया फिर चढ़ाई भस्म

पूजन के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। इस दौरान उनका वैष्णव तिलक से विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

आरती का समय
• भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
• दद्योदक आरती (बालभोग) : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक
• भोग आरती : सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक
• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
• संध्या आरती : शाम 6:30 से 7:15 बजे तक
• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें