क्या मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक बढ़ाएंगे भारतीय जनता पार्टी की मुसीबत? क्या चुनाव से पहले सिंधिया समर्थकों की वजह से बीजेपी में आने वाला है सियासी तूफान। क्योंकि, चुनाव से पहले बगावत के मूड में आने लगे सिंधिया के समर्थक और इसके संकेत अभी से ही मिलने लगे हैं। इस बीच, अब सवाल यह भी उठने लगा है कि, क्या मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा खत्म होने लगा है? तो ऐसे आइए अब हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है, कैसे चुनाव से पहले सिंधिया के समर्थक सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के लिए सिरदर्द बनते हुए नज़र आ रहे हैं।