फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह क्राइम: बिजली बिल वसूलने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज के बाद दी धमकी; चार लोगों पर आरोप

Fri, 18 Sep 2026 11:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

नोहटा थाना क्षेत्र के अधरोटा गांव में बिजली बिल की वसूली करने पहुंचे बिजली कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसका मामला शुक्रवार को सामने आया। कर्मचारियों ने चार लोगों के खिलाफ नोहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

बिजली कंपनी के कर्मचारी बलराम सिंह लोधी ने शिकायत में बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वह तीन अन्य कर्मचारियों के साथ अधरोटा गांव गए थे। टीम को गांव में बिजली बिल की वसूली करने के साथ बिजली से संबंधित शिकायतों का निराकरण भी करना था। कर्मचारी गांव में ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे थे। बलराम सिंह लोधी के अनुसार, इसी दौरान रज्जू सिंह आदिवासी, जागेश्वर मिश्रा, हलके अठया और अनिल सेन ने कर्मचारियों को बिजली बिल की वसूली करने से रोक दिया। आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा अपना काम जारी रखने की बात कहने पर चारों लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद कर्मचारियों ने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- शिवपुरी का बेटा तिरंगे में लिपटकर लौटा: ITBP जवान नीरज की पार्थिव देह पहुंची भौंती, विदाई से पहले गार्ड ऑफ ऑनर

अधिकारियों के निर्देश पर थाने पहुंचे कर्मचारी
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद कर्मचारियों को नोहटा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कर्मचारी थाने पहुंचे और नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता एमएल साहू ने बताया कि कर्मचारी अधरोटा गांव में बिजली से जुड़ी विभिन्न शिकायतों का निराकरण करने और बिल वसूली के लिए गए थे। वहां कुछ लोगों द्वारा कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की पूरी स्थिति
फिलहाल नोहटा पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के दौरान विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की परिस्थितियां पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होंगी।   मौके पर पहुंचे विद्युत अभियंता   मौके पर पहुंचे विद्युत अभियंता, ग्रामीणों को समझाइश देते हुए।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें