फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में हाथी का हमला: गाय-बैल चराने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग घायल, उठाकर पटका; गांव में दहशत

Thu, 03 Sep 2026 09:50 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

तामिया-जुन्नारदेव रोड से लगे धूसावानी-राजढाना के जंगल में घूम रहे हाथी ने गुरुवार दोपहर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बीजाढाना निवासी 60 वर्षीय चतुर्दशी पिता दसनलाल शीलू गाय-बैल चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हाथी पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के जंगलों में घूम रहा है। गुरुवार को बीजाढाना के जंगल में उसकी मौजूदगी के दौरान बुजुर्ग उसके सामने आ गए, जिसके बाद हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

पढ़ें:  सांदीपनि आश्रम में तैयारी; मोर पंखी पोशाक में सजेगा श्रीकृष्ण दरबार घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत
हाथी के हमले की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से मवेशी चराने वाले लोगों को सतर्क रहने और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है। राजढाना के जंगल में तलाश जारी
घटना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। वनकर्मी हाथी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए दोबारा सर्चिंग कर रहे हैं। वन विभाग के अनुसार हाथी के धूसावानी के पास राजढाना के जंगल में होने की जानकारी मिली है। टीम उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। वन विभाग की प्राथमिकता हाथी को सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्र से दूर रखना है, ताकि ग्रामीणों के साथ-साथ हाथी की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें