फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, शराब पीने से रोकने पर युवक ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, हुई मौत

Wed, 11 Nov 2026 08:05 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र गुनगा में नशे की गिरफ्त में आए एक युवक ने शराब पीने से रोकने पर ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। भोपाल के गुनगा गांव में शराब पीने को लेकर परिजनों से हुए विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक ने गांव के पास बनी पानी की टंकी से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शंकर अहिरवार (20) पिता पदम अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर को शराब पीने से रोकने को लेकर घर में परिजनों के साथ विवाद हो गया था। इस बात से नाराज होकर वह गुस्से में घर से निकला और गांव के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसे समझाने और नीचे उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान शंकर का भाई भी उसे बचाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने शंकर को समझाने की कोशिश की लेकिन वह उसे रोकने में सफल नहीं हो सका। देखते ही देखते शंकर ने टंकी से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: एमपी: पटाखे के ऊपर रखी स्टील की गिलास धमाके से उछली, 9 साल के बच्चे के पेट में घुसी; गंभीर हालत में शहडोल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही गुनगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना मंगलवार शाम की है I गुनगा थाना प्रभारी रिंकू सिंह जाटव के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में शराब पीने को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर नशे की लत के गंभीर सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों को उजागर किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें