तेलीबाग, पीजीआई पुलिस ने आज नगराम निवासी वाजिद एवं हुसैनगंज निवासी श्याम जी मिश्रा को गिरफ्तार किया जिनके पास से क्षेत्र में चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। यही नहीं इनके द्वारा तेलीबाग के दानिश अंसारी की दुकान से डीजे का कुछ सामान चोरी किया गया था उसके स्पीकर भी बरामद किए गए।