फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सड़क बनी कुछ समय पहले, फिर धंसी; गड्ढा देखकर लोग बोले- कहीं सुरंग तो नहीं!

लखनऊ में स्वास्थ्य भवन चौराहे से शहीद स्मारक जाने वाले मार्ग पर ललित कला अकादमी के मोड़ के पास सड़क धंस गई। खास बात यह है कि इस सड़क का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ था। सड़क के बीच बने गड्ढे को देखकर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सड़क धंसने के बाद गड्ढे की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे नीचे की जमीन खोखली हो। मौके का नजारा देखकर लोग भी हैरान रह गए। कुछ लोग तो यह तक कहने लगे कि गड्ढे को देखकर ऐसा लग रहा है, मानो यहां कोई सुरंग हो। अब सवाल यह है कि नई बनी सड़क इतनी जल्दी कैसे धंस गई? क्या इसके नीचे मिट्टी का कटाव हुआ या निर्माण में कोई कमी रह गई? इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें