फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने उड़ाया अबीर-गुलाल, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी सीट पर सपा प्रत्याशी कांति सिंह की जीत पर मंगलवार को फैजुल्लागंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर ममता त्रिपाठी ने कहा कि लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र की नेता पूजा शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांति सिंह को जिताने के लिए मेहनत की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर मेहनत कर पूजा शुक्ला को विधायक बनाने का लक्ष्य है। जश्न के दौरान रामविलास शर्मा, डॉ. राजकुमार पाल, डॉ. विशाल सिंह, यूनुस खान, कमल यादव, सियाराम यादव, प्रियंका बाजपेयी, अभिषेक मिश्र, प्रदीप अवस्थी, संतोष कुमार गुप्ता, राजीव तिवारी, ओम प्रकाश, मोहम्मद नसीर, सचिन गुप्ता, अमित शुक्ल, तारा श्रीवास्तव, दलजीत कौर, सरोज देवी, नितिन गुप्ता, बृजलाल द्विवेदी, शोभित पांडेय, मोहिनी दीक्षित, रामचंद्र दीक्षित और रमेश चंद्र तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें