इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी टेक्सटाइल-2026 के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बदली कानून-व्यवस्था और निवेश के माहौल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय निवेशक व्यापार का सपना लेकर उत्तर प्रदेश आता था, लेकिन वसूली की पर्ची लेकर लौटता था। माफिया बंदूकें लहराकर कहीं भी आ-जा सकते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में लोगों का विश्वास बहाल हुआ है। इसका परिणाम है कि आज आमजन के साथ उद्यमियों और व्यापारियों का भी सरकार और व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बदले हुए माहौल में उत्तर प्रदेश निवेश और उद्योग के लिए नए अवसरों की ओर आगे बढ़ रहा है।