आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी पीजी कॉलेज में पीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया। अभ्यर्थियों के मुताबिक, करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल थोड़े उलझाने वाले रहे। वहीं, अन्य विषयों के सवाल अपेक्षाकृत आसान थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा और समय के भीतर सभी सवाल हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।