पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर सोमवार को पंचायत चुनाव संघ के सदस्यों ने चारबाग स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आयोग कार्यालय का घेराव कर जल्द पंचायत चुनाव कराने की मांग उठाई। मौके पर तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बसों से ईको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पंचायत चुनाव को लेकर जल्द निर्णय लिया जाए और चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई जाए।