फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में योगी सेना ने सीजेपी और आइसा नेताओं के पोस्टर लगाए, ‘कलयुगी रावण’ बताया

योगी सेना (भारत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा ने सोमवार को गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर सीजेपी और आइसा से जुड़े कुछ नेताओं के चित्रों वाला पोस्टर लगाया। संगठन ने इन नेताओं को ‘कलयुगी रावण’ बताया। पोस्टर में अभिजीत दीपके, नेहा बोरा, सौरव दास, उमर खालिद, इमरान खान, प्रशांत भूषण, आशुतोष रांका और अंजिक्य शिंदे सहित कई लोगों के नाम शामिल किए गए। योगी सेना (भारत) ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन के दौरान भारत को बांग्लादेश जैसा देश बनाने संबंधी बयान दिए गए। संगठन ने इन बयानों को देश की अस्मिता के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया। संगठन की ओर से कहा गया कि वह देश और सनातन परंपरा के विरोध में होने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। हालांकि, पोस्टर में लगाए गए आरोपों और संबंधित बयानों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें