आम लोगों को राहत देने के लिए एनसीसीएफ की ओर से मंगलवार को दुबग्गा स्थित नवीन सब्जी-फल मंडी से प्याज की 15 वैनों को हरी झंडी दिखाकर शहर के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना किया गया। इन वैनों के माध्यम से लोगों को 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। एनसीसीएफ के शाखा प्रबंधक शशि कुमार झा, सहायक प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र प्रताप सिंह, विशाल कुमार, सहायक प्रबंधक अमन असवाल, ऑफिस असिस्टेंट विनोद कुमार सिंह, मंडी अध्यक्ष मयंक लाला यादव और मंडी आढ़ती अजय सिंह ने संयुक्त रूप से वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।आढ़ती अजय सिंह ने बताया कि प्याज की ये वैन बुद्धेश्वर, आम्रपाली योजना, चौक, हजरतगंज, राजाजीपुरम, आईआईएम रोड, आलमबाग, गोमती नगर, आशियाना और काकोरी मोड़ समेत शहर के कई अन्य इलाकों में स्टॉल लगाकर प्याज का वितरण करेंगी। इस दौरान मंडी के कई आढ़ती भी मौजूद रहे।