फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जलभराव के बीच गड्ढे बने मुसीबत, ई-रिक्शा और बाइक सवार गिरकर चोटिल

राजधानी में लगातार बारिश के बाद जलभराव से जहां लोग परेशान हैं, वहीं सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे भी लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सीतापुर रोड की सामने आई तस्वीर में सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। पानी में गड्ढे छिप जाने से ई-रिक्शा और बाइक सवार वाहन चलाते समय उनमें गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के बीच सड़क पर बने गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों ने सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें