इंदिरानगर के रविंद्र पल्ली में दुर्गा पूजा के समापन के दौरान महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी।