फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इको गार्डन में दो अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन, सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

राजधानी के इको गार्डन में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं और 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध जताया। वेतन बढ़ाने और स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने और अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं की मांग है कि उन्हें मिलने वाले दो हजार रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए। इसके साथ ही आने-जाने का भत्ता, मोबाइल रिचार्ज और पांच लाख रुपये का बीमा देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आईडी कार्ड और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के साथ ही स्थायी कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें