तेलीबाग, लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एसजीपीजीआई गेट के पास शुक्रवार को पूरा दिन लोग जाम से जूझते रहे। प्रयागराज से लखनऊ की तरफ आने वाली रोड पर पीजीआई के पहले जाम लगना शुरू हुआ और उतरेठिया चौराहे तक यह जाम बना रहा। पीजीआई के नजदीक पहुंचते ही गाड़ियों की रफ्तार थम जाती है।और यहां एक से 2 किलोमीटर तक गाड़ियां रेंग रेंग कर चलती हैं। जो दूरी 5 से 10 मिनट में पूरी हो जानी चाहिए वह आधा से एक घंटा लग जाता है पूरी होने में, शुक्रवार को शाम 3 बजे से शुरू हुआ जाम देर शाम तक चलता रहा।