द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी में "एल नीनो एवं वैश्विक जलवायु" विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के निदेशक प्रो. भरत राज सिंह ने कहा कि एल नीनो और वैश्विक जलवायु परिवर्तन का भारत के मौसम, वर्षा, कृषि, जल संसाधनों और अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बदलती जलवायु परिस्थितियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक शोध, सतत विकास और प्रभावी नीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इंजीनियरों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।