राजधानी में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश का असर सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी पर भी देखने को मिला। बारिश के चलते मंडी में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही, जिससे दुकानदार परेशान नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि आम दिनों में सुबह करीब 9 बजे तक आधे से ज्यादा सामान बिक जाता था, लेकिन बारिश के कारण आज ग्राहक नहीं पहुंचे। इसके चलते सब्जियां और अन्य सामान दुकानों पर वैसे ही रखा रहा। दुकानदारों के मुताबिक लगातार बारिश से कारोबार प्रभावित हो रहा है और बिक्री में काफी गिरावट आई है। मंडी में सामान्य दिनों की तुलना में आज सन्नाटा पसरा रहा।