फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बख्शी का तालाब थाने पहुंचीं स्कूली बच्चियां, पुलिस भाइयों को बांधी राखी

भाई-बहन के पवित्र प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बृहस्पतिवार को वेदम वर्ड स्कूल, किड जी समेत कई स्कूलों की बच्चियां बख्शी का तालाब थाने पहुंचीं। बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया और मिठाई खिलाकर सुरक्षा का वचन लिया। इस मौके पर बख्शी का तालाब के इंस्पेक्टर संजय सिंह, एसएसआई अरुण कुमार, एसआई सुशील त्रिपाठी, राम प्रभाव सिंह, अभिमन्यु, नेहा चौहान, कांस्टेबल अंकुर राणा और खैबर अब्बास समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को चॉकलेट और उपहार देकर विदा किया। इस दौरान थाना परिसर में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें