गोमतीनगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी के राज बिसारिया प्रेक्षागृह में रंगनाट्य यात्रा के तहत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के चर्चित उपन्यास 'आनंदमठ' पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए नाटक के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत किया। मंचन के दौरान देशभक्ति, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय और नाट्य प्रस्तुति का आनंद लिया।