फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अलीगंज गैलेक्सी कोचिंग संचालक फरार, 800 छात्रों के दो करोड़ रुपये से अधिक डूबे, पुलिस के हाथ खाली

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 08 Sep 2026 07:50 PM IST

अलीगंज स्थित गैलेक्सी कोचिंग के फरार संचालक का पुलिस 24 घंटे बाद भी पता नहीं लगा सकी है। इसके चलते 800 विद्यार्थियों के दो करोड़ से अधिक रुपये डूब गए हैं। यह कोचिंग संस्थान पंजीकृत नहीं था, जिससे विद्यार्थियों को बड़ा नुकसान हुआ है। कोचिंग संचालक ने अपना फोन बंद कर दिया है। वहीं अलीगंज पुलिस को दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़ित विद्यार्थियों ने पुलिस को अपनी फीस के भुगतान का पूरा ब्योरा सौंपा है। इसमें उनके नाम और संपर्क नंबर भी शामिल हैं। अलीगंज पुलिस ने मौके पर जाकर संचालक से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। विद्यार्थी और अलीगंज पुलिस दोनों ने दावा किया कोचिंग संचालक फरार हो गया है। वहीं विद्यार्थियों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 10 सितंबर को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यार्थियों अपने परिजनों की मेहनत की कमाई वापस पाने की गुहार लगाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें