आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक कर्मचारियों ने हजरतगंज स्थित डीएम आवास के पास प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निजीकरण के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने और सार्वजनिक क्षेत्र में बैंक की भूमिका बनाए रखने की मांग उठाई।