राजधानी के विक्रमादित्य मार्ग स्थित मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवास का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से मंत्री ने मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को उनके सामने रखा। शिक्षक भर्ती से जुड़े मुद्दों को लेकर अभ्यर्थी मंत्री के आवास पर एकत्र हुए थे। प्रदर्शन के दौरान मंत्री संजय निषाद ने उनसे मुलाकात कर उनकी बात सुनी।