ला मार्टिनियर के बेकर्स ग्राउंड में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला फुटबॉल लीग में एएमसी और अवध यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए पूरा जोर लगाया। गेंद पर कब्जा बनाने से लेकर विपक्षी टीम के गोलपोस्ट तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गोल के लिए संघर्ष करते खिलाड़ियों ने मैदान पर खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा।