फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: रुदौली से आया युवक टॉवर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा

अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर एक युवक सोमवार को लखनऊ में दारुलशफा के पास टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर जनक गांव निवासी अंकुर सिंह पुत्र रामकरण सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह अपने चाचा और पट्टीदार के खिलाफ दर्ज विवाद में कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। इसी मांग को लेकर वह दारुलशफा के पास टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी प्रयास के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें