लखनऊ में समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय के बाहर रविवार को लगाए गए पोस्टर चर्चा में हैं। पोस्टरों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में संदेश लिखे गए हैं। इनमें एक पोस्टर पर “पीडीए एकजुट होंगे, तभी हमारी जीत होगी” लिखा है, जबकि दूसरे पर “अखिलेश यादव- दूरदर्शी व्यक्ति” लिखा गया है। बताया गया है कि ये पोस्टर कानपुर के वकील अंकुर चतुर्वेदी की ओर से लगवाए गए हैं। पोस्टरों के जरिए पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) एकजुटता और अखिलेश यादव के नेतृत्व को लेकर संदेश देने की कोशिश की गई है।