फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ई-रिक्शा में चेन चोरी करने वाली महिला और नाबालिग गिरफ्तार

Bhupendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 05:32 PM IST

लखनऊ में गुडंबा पुलिस ने ई-रिक्शा में महिला का ध्यान भटकाकर चेन चोरी करने के मामले में गोरखपुर के एकडंगा गांव निवासी सुधा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को सेक्टर-जे, जानकीपुरम से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चेन बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद चेन गुडंबा निवासी अंजू यादव के गले से चोरी की गई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी कल्याणपुर में किराये के मकान में रह रही थीं। एक अगस्त को अंजू बेटी को स्कूल से लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। टेढ़ीपुलिया चौराहे पर दोनों महिलाएं ई-रिक्शा में बैठीं और पैर पर पैर रखने के बहाने उनका ध्यान भटकाकर गले से चेन चोरी कर ली। अंजू के गांव चले जाने के कारण घटना की रिपोर्ट 18 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें