लखनऊ में नवरात्र, करवा चौथ और फिर दिवाली के त्योहार के दौरान अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए दुकानदारों के सामने बाढ़ ने संकट खड़ा कर दिया है। त्योहारों के लिए सामान जुटाकर दुकानें सजाईं, लेकिन जलभराव से घिरी कॉलोनियों के ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे बिक्री ठप है और दुकानदारों की पूंजी फंसने का खतरा बढ़ गया है। जुड़वा मंदिर के पास पूजन सामग्री और कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाली इंदु जायसवाल ने बताया कि दिवाली के लिए पहले से सामान मंगा लिया था, लेकिन अब ग्राहक नहीं आ रहे हैं। वहीं, दुकानदार जगदीश तिवारी के मुताबिक, दिनभर दुकान खोलने के बावजूद कोई खरीदार नहीं पहुंचा।