फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बाइक सवार बदमाशों ने एलआईसी एजेंट को मारी गोली, आरोपी फरार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एलआइसी एजेंट को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। कान और आंख के पास गोली लगने से वह घायल हो गया। आनन-फानन उसे सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेंढ़ेमऊ गांव की है। समरेंद्र यादव (32) गली लगने से घायल हुआ है। वह मूल रूप से काकोरी थाना क्षेत्र के सैफलपुर गांव का रहने वाला है। बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग झोंकी। समरेंद्र जन सेवा केंद्र पर रुककर फोटो कॉपी करा रहे थे, इसी समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। अचानक गोली चलने से आसपास के दुकानदार भी भयभीत हो गए। जब तक लोग कुछ भांप पाते तब तक बदमाश बाइक छोड़कर वहां से पैदल आम की बाग की तरफ भाग निकले। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस पुरानी रंजिश, रुपयों के लेन-देन, अवैध संबंध जैसे पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। चेहरे पर गोली लगी है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। बताया गया कि समरेंद्र यादव के साले मलिहाबाद के भुलभुला खेड़ा गांव निवासी सुधीर यादव का विवाह तिलसुवा गांव निवासी रूपांशी से हुआ था। बीती 24 मई को रूपांशी का शव ससुराल में लटकता हुआ मिला था। रूपांशी के परिवारवालों ने समरेंद्र यादव के साले सुधीर यादव सहित परिवारीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल सुधीर यादव जेल में है। पुलिस इस घटना पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें