फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटा देंगे, लेकिन बुंदेलखंड के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे : आराधना मिश्रा

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। बुंदेलखंड के विकास का वादा किया है, सिर कट जाएगा लेकिन झुकेंगे नहीं। यह वादा हर हाल में पूरा होगा। यह बात कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बुधवार को आईएमए भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम ‘लोक हुंकार’ में कही। विभिन्न जन संगठनों और नागरिक समूहों के साझा मंच पर बुंदेलखंड के विकास, क्षेत्रीय समस्याओं और लोकतांत्रिक भागीदारी के मुद्दे उठे। संवाद में अलग बुंदेलखंड राज्य के निर्माण की मांग प्रमुखता से गूंजी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आराधना मिश्रा पहली बार झांसी पहुंचीं। महारानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती से एक दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के लोगों ने क्षेत्र की चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार रखे। लखनऊ और देवरिया के बाद प्रदेश में यह तीसरा जनसंवाद कार्यक्रम था। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस बुंदेलखंड की आवाज बनती रहेगी और क्षेत्र के जनहित के सवालों को लगातार उठाएगी। पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़ सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी विचार रखे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. चंद्रपाल यादव, सिंहवृत सिंह यादव और ज्योति लोधी ने भी सहभागिता की। बुंदेलखंड राज्य के साथ मेडिकल कॉलेजों में पद भरने की मांग बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय, महामंत्री अशोक सक्सेना, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, प्रवक्ता रघुराज शर्मा और एडवोकेट प्रदीप नाथ झा ने अलग बुंदेलखंड राज्य के निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को शत-प्रतिशत सरकारी अनुदान देने, क्षेत्र के चारों मेडिकल कॉलेजों में 60 प्रतिशत रिक्त पदों को भरने और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी। नागरिक समाज की ओर से विनय उपाध्याय, विश्व प्रताप, डॉ. रामबाबू, कुंदन लाल और प्रो. इकबाल ने भी क्षेत्रीय समस्याओं और विकास की चुनौतियों पर विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन गौरव प्रदीप जैन की ओर से किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें