फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम राजा मंदिर का खजाना पूरी तरह सुरक्षित, ताला तोड़े जाने की खबरें भ्रामक : कलेक्टर

संवाद न्यूज एजेंसी ओरछा/झांसी।श्रीराम राजा मंदिर के खजाने का ताला तोड़े जाने की खबरों को कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधक श्रीमती जमुना भिड़े ने भ्रामक बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर का खजाना मंदिर प्रशासन की अभिरक्षा में पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि दान सामग्री को डबल लॉक वाले खजाने में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसे लेकर किसी तरह की अनियमितता या खजाने की सुरक्षा को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर ने लोगों से मंदिर के संबंध में प्रसारित हो रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें