फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा की तैयारी तेज, नई मशीन से संवारा जा रहा सुम्मेरा तालाब

संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। छठ पूजा से पहले सुम्मेरा तालाब की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका ने अभियान तेज कर दिया है। तालाब में लंबे समय से फैली जलकुंभी और गंदगी को हटाने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस नई मशीन लगाई गई है। इसके जरिए तालाब के विभिन्न घाटों और जलक्षेत्र की सफाई कराई जा रही है। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तालाब पहुंचकर सफाई अभियान का जायजा लिया। उन्होंने छठ पूजा को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने मशीन संचालित करने आए इंजीनियर से उसकी कार्यप्रणाली और क्षमता की जानकारी ली। इंजीनियर ने बताया कि मशीन पानी में आठ फीट से अधिक गहराई तक पहुंचकर जमी जलकुंभी और अवांछित वनस्पतियों को हटाने में सक्षम है। इससे तालाब के उन हिस्सों की भी सफाई हो सकेगी, जहां सामान्य संसाधनों से पहुंचना मुश्किल होता है। नगर पालिका इस मशीन का उपयोग सुम्मेरा तालाब के अलावा जनपद के अन्य बड़े तालाबों, बांधों और जलस्रोतों की सफाई में भी करेगी। इससे जलाशयों में जलकुंभी की समस्या से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस दौरान मुन्नालाल जैन, पार्षद अशोक पंथ, रामलीला समिति अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी, विवेक जैन, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार, बद्री कुशवाहा, राजवीर सिंह और नवीन जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें