फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रशिक्षक सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के जिम्नेजियम हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने योगासन, फ्लोर एक्सरसाइज, रोप मल्लखंभ और व्यायाम की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी करमवीर सिंह पटेल रहे। इस अवसर पर बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, जगदीश कौशल, गजानन खानवलकर और संजय पटवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें