जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने रियासी में लोगों और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जनता की परेशानियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो भाजपा आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज करेगी।