पुरमंडल के ऐतिहासिक उत्तरबहनी तीर्थ स्थल पर शनिवार रात पांचवें वार्षिक मां चंडी जागरण का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय युवाओं के सहयोग से आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। जागरण में प्रसिद्ध गायक नवीन पंजाबी, प्रवीण कुमार, सुरजीत प्रमंडलिया, सिमरन और मिकी रामपुरिया मां चंडी की महिमा का गुणगान करेंगे। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया जाएगा।