लद्दाख के लेह और कारगिल में नगर निकाय चुनाव के लिए 21 नवंबर को मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल शर्मा के अनुसार, चुनाव अधिसूचना 29 अक्तूबर को जारी होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर है। लेह में 21 और कारगिल में 17 वार्ड हैं। आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जबकि चुनाव प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी।