मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोनमर्ग को सालभर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना का एलान किया है। गर्मियों में राफ्टिंग और सर्दियों में स्कीइंग व स्केटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, वहीं गांदरबल में करीब 60 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए गए हैं। झेलम नदी पर 40 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण सहित सड़क, स्कूल और फल-सब्जी मंडी से जुड़े कार्यों को भी गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण और प्रभावित परिवारों के साथ हुए समझौतों का ध्यान रखा जाएगा।