एसकेयूएएसटी-के की फॉरेस्ट्री फैकल्टी के छात्र जेकेएसएसबी के प्रस्तावित भर्ती नियमों में पात्रता मानदंडों के विरोध में लगातार 26वें दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने तय समय से तीन घंटे पहले हॉस्टल खाली कराया और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद करने के साथ रसोई कर्मचारियों को भी हटा दिया, जिससे उन्हें भोजन नहीं मिल सका।