गांदरबल के कमरिया स्टेडियम में पुलिस स्मृति दिवस पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी हर्षल राजेश महाजन सहित पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान शहीद जवानों के परिजनों की समस्याएं भी सुनी गईं। एसएसपी ने उचित मांगों के जल्द समाधान और नागरिक प्रशासन से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का भरोसा दिया।