गांदरबल के तुलमुला स्थित खीर भवानी मंदिर में दशहरा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कश्मीरी पंडितों ने विशेष पूजा-अर्चना कर कश्मीर में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं, छात्रों और जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन ने कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।