गांदरबल की डीसी श्रेया सिंघल ने कंगन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने जल शक्ति, बिजली और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने और संभव हो तो मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।