बांदीपोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता तनवीर सादिक के बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष मुदस्सिर जान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय के बाहर जाने से रोका, जिससे कुछ देर तनाव की स्थिति बनी।