कठुआ की 19 जेकेएपी आईआर बटालियन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम में डीसी राजेश शर्मा और एसएसपी मोहिता शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने और सोशल मीडिया के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।