जम्मू के नगरोटा में अनियंत्रित ट्रक ने एक शख्स को रौंद दिया। हादसा एक टोल बूथ पर हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक ट्रक तेज रफ्तार से टोल बूथ की तरफ बढ़ता है । ट्रक ने पहले वहां खड़ी गाडियों को टक्कर मारी फिर एक आदमी को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया।