Tehri Accident News: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।
चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगोंं की मौके पर मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, दो लोग अभी घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।