फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Case: जहां पांच दिन रुकी थी सोनम, पुलिस को वहां से क्या मिला?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 19 Jun 2025 04:48 PM IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपियों का एक तरफ जहां शिलांग में पुलिस रिमांड ले रही है तो दूसरी तरफ शिलांग से अफसरों की एक टीम हत्याकांड से जुड़े सबूत जुटाने के लिए इंदौर में डेरा डाले हुए है। दो दिन से अफसरों ने राजा से लेकर सोनम के परिजनों से बात की। दफ्तर, गोड़ाउन पर भी  तलाशी लेने पहुंची। बुधवार रात वह हत्या के मास्टरमाइंड राज कुशवाहा के घर भी पहुंची। नंदबाग में रहने वाले राज के यहां सोनम पांच दिन रुकी थी। अफसरों ने घर की तलाशी ली और कुछ महत्पवूर्ण सबूत वे अपने साथ ले गए।

अपने घर सोनम को रुकवाने के लिए राज ने अपनी दोनो बहन और मां को यूपी के पैतृक गांव रामपुर में भेज दिया था। पांच दिन के बाद सोनम फ्लैट में रहने चली गई थी। रात को राज के घर शिलांग से आए अधिकारी पहुंचे और दोनों बहनों व मां से बात की। मां ने उन्हें कहा कि बेटा राज यह हत्या नहीं कर सकता। उसे सोनम ने उकसाया है। अफसरों ने यह भी पूछा कि राज ने गांव क्यों भेजा था। एक घंटे तक तलाशी और पूछताछ के बाद अफसर लौट गए।

रामपुर गांव में रहने वाली राज कुशवाहा की दादी का बुधवार को निधन हो गया। राज की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद से ही उसकी दादी सदमे में आ गई थी। उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था। बुधवार को उनका निधन हो गया, हालांकि इंदौर से भी राज के परिजन नहीं जा पाए। आपको बता दें कि राजा हत्याकांड में जांच कर रही पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है। सोनम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल में जिस नंबर पर सोनम ने बार बार कॉल किए थे, उसे लेकर बुधवार को दिनभर सस्पेंस बना रहा, लेकिन शाम को शिलांग पुलिस ने सोनम से ही पूछकर पता लगाया कि संजय वर्मा कौन है, उसने कहा कि वह उसके कथित प्रेमी राज का ही मोबाइल नंबर है।

ट्रू कॉलर पर संजय वर्मा नाम लिखा हुआ आ रहा था। सोनम दो मोबाइल फोन चलाती थी। एक नंबर से लगातार कई घंटों तक वह राज से बातें करती रहती थी। देर रात तक दोनों के बीच बातें होती थीं। राज कुशवाहा सोनम का प्रेमी है। सोनम ने राज के साथ मिलकर ही हत्या की प्लानिंग की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें